Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 01 नवंबर को राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल, स्टेडियम में होगा खिलाड़ियों का चयन

​अल्मोड़ा: देहरादून में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है। जिसमें भाग लेने के लिए अल्मोड़ा की जिला स्तरीय टीम का चयन किया जाना है।

चयन ट्रायल

जानकारी के अनुसार इसके लिए स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी महेश्वरी आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि टेबल टेनिस के ट्रायल 1 नवंबर को अल्मोड़ा स्टेडियम में सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। उन्होंने जिले के सभी इच्छुक और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचकर इस चयन ट्रायल में हिस्सा लें। इस ट्रायल के आधार पर ही राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली आधिकारिक टीम का चयन किया जाएगा।

Exit mobile version