अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आगामी 14 सितम्बर को जी०आई०सी० ग्राउंड, अल्मोड़ा (नियर प्रधान डाकघर अल्मोड़ा) में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल किया जाएगा।
दी यह जानकारी
अल्मोड़ा जिला खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल और सचिव शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया कि ओपन ट्रायल में महिला और पुरुष दोनों वर्ग की टीमों का चयन किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 21 सितम्बर से चकलुवा, कालाढूंगी में किया जाना है। उन्होंने जिला स्तरीय ट्रायल के लिए सभी खिलाड़ीयों से दस्तावेज़ों के साथ सुबह दस बजे मैदान में पहुँचने का आग्रह किया है।