Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्व. योगेश तिवारी क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, टी-10 रात्रि क्रिकेट ट्राफी पर कसार वॉरियर्स का कब्जा

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। स्व. योगेश तिवारी टी-10 रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। बुधवार को प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला खेला गया। रोचक मुकाबले में कसार वॉरियर्स ने जय गोलू सेवन की टीम को परास्त कर फाइनल ट्राफी पर कब्जा जमाया।

कसार वॉरियर्स ने जय गोलू सेवन को हराकर फाइनल ट्राफी की अपने नाम

एनटीडी क्लब की ओर से नगर के हीरा डुंगरी के रैम्जे खेल मैदान में आयोजित फाइनल प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को उतरी कसार वॉरियर्स ने निर्धारित दस ओवरों में छह विकेट खोकर 68 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी जय गोलू सेवन की टीम 56 रनों में सीमट गई। कसार वॉरियर्स ने 12 रन से फाइनल ट्राफी अपने नाम की। इस मौके पर मुख्य अतिथि स्व. योगेश तिवारी के भाई भुवन तिवारी और विशिष्ट अतिथि गोविंद मटेला ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी और नगद धनराशि देकर सम्मानित किया।

मौजूद रहे

यहां क्लब के अध्यक्ष सौरभ वर्मा, गिरीश धवन, मुकेश नेगी, पंकज कांडपाल, पंकज बिष्ट, भैरव गोस्वामी, हेम तिवारी, आबिद अली, अर्जुन बिष्ट, नितिन, रक्षित तिवारी, सूरज टोला, कुनाल शैली, करन शैली, मनीष गोस्वामी, सूरज नेगी, विकास फर्त्याल समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Exit mobile version