Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शिक्षा संकाय में विज्ञान दिवस के अवसर पर गोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

विज्ञान की महत्ता और वैज्ञानिक सर सी वी रमन के योगदानों को स्मरण करते हुए शिक्षा संकाय में गोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रो भीमा मनराल ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया

कार्यक्रम में संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो भीमा मनराल ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा संकाय में बीएड और एमएड के विद्यार्थियों को वैज्ञानिक तरीके को अपने जीवन में अपनाकर विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सर सी वी रमन जी के योगदानों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मौजूद लोग-

इस अवसर पर शिक्षा संकाय की शिक्षक डॉ नीलम, डॉ देवेंद्र चमियाल, दिनेश पटेल आदि के साथ विभाग के शिक्षक, छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Exit mobile version