Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वनाग्नि सुरक्षा को लेकर कोटयूड़ा गांव में हुई गोष्ठी, ग्रामीणों से की जंगलों को बचाने के लिए सहयोग की अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा वन क्षेत्र के कफड़खान अनुभाग के ग्राम पंचायत कोटयूड़ा में बीते कल शुक्रवार को वनाग्नि सुरक्षा को लेकर गोष्ठी का आयोजन हुआ।

ग्रामीणों को किया जागरूक

जिसमें ग्रामीणों को वनाग्नि रोकथान के लिए जागरूक। किया। अनुभाग अधिकारी हरेंद्र सिंह सतवाल ने कहा कि आग लगने से वन व वन्य जीवों को क्षति होती है, पर्यावरण को भी नुकसान होता है। उन्होंने ग्राम वासियों से वनाग्नि बुझाने में विभाग का सहयोग करने और आग की घटना होने पर वन कर्मचारियों को सूचित करने की अपील की। साथ ही सार्वजनिक स्थलों में प्रचार प्रसार के लिए पैंपलेट आदि चस्पा किए।

रहें मौजूद

इस मौके पर वन बीट अधिकारी रोशन कुमार, कंचन कुमार, महेंद्र प्रसाद समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Exit mobile version