Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीपावली पर्व के दृष्टिगत हुई गोष्ठी, की यह अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी का आयोजन

जिसमें बीते कल दिनांक 25/10/2024 को उप जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक  अल्मोड़ा विमल प्रसाद,प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देउपा,अग्निशमन अधिकारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा महेश चन्द्र की उपस्थिति में कोतवाली अल्मोड़ा के प्रागंण में आगामी दीपावली त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु नगर अल्मोड़ा के व्यापार मंडल, एडम्स स्कूल के प्रबंधन समिति, पटाखा व्यवसायी,नगर पालिका पदाधिकारी, जल संस्थान विद्युत विभाग के साथ एक संयुक्त मीटिंग का आयोजन किया गया।

लाइसेंस लेकर ही लगाए पटाखे की दुकान

जिस पर कहा कि आतिशबाजी की दुकान नियमानुसार लाइसेंस लेकर ही लगाएंगे तथा पटाखों की दुकान में अग्निशमन उपकरण आवश्यक रूप से रखें। त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

की यह अपील

इसके अलावा थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार द्वारा  आगामी त्योहारों दीपावली आदि के दृष्टिगत व्यापारियों व गणमान्य व्यक्तियों के साथ मीटिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाये रखने व त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

Exit mobile version