Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आगामी गणतंत्र दिवस में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत हुई गोष्ठी, दिए यह आवश्यक दिशा निर्देश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित होटल/रिजार्ट में चेकिंग कर संबंधित मालिकों/प्रबन्धकों के साथ मीटिंग आयोजित कर उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

दी यह जानकारी
   
इस क्रम में दिनांक- 23.01.2024 को थानाध्यक्ष सल्ट अजेंद्र प्रसाद व आज दिनांक 24/01/2024 को थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत द्वारा थाना क्षेत्र के होटल/रिजार्ट मालिकों/प्रबन्धकों के साथ मीटिंग आयोजित की गयी। मीटिंग में उपस्थित होटल/रिजार्ट मालिकों को आगामी गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा हेतु सावधानी बरतने के निर्देश देते हुए बताया कि होटल/रिजार्ट में आने वाले आगन्तुकों (गेस्ट) की आईडी (पहचान पत्र) अनिवार्य रुप से लेंगे तथा होटल/रिजार्ट में ठहरने वाले प्रत्येक आगन्तुक का विवरण सम्बन्धित रजिस्टर में अंकित करेंगे। विदेशी पर्यटकों के प्रवेश के संबंध में C फार्म समय से ऑनलाइन भरने हेतु बताया गया। इसके साथ ही कार्यरत समस्त स्टॉफ का पुलिस सत्यापन कराने व किसी भी नये कर्मचारी को काम में रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन अनिवार्य रुप से कराने हेतु कहा गया। होटल/रेस्टोरेंट में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा सभी को कार्यशील में दशा रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की संदिग्धता प्रतीत होने पर तत्काल थाना पुलिस को सूचना देने हेतु बताया गया।

किया जागरुक

इसके उपरांत उपस्थित जनों को वर्तमान में घटित हो रहे साईबर क्राईम के बारे में जागरुक करते हुए बचाव के उपाय बताये गये, सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमों की जानकारी देकर पालन करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही पुलिस हेल्पलाईन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, महिला हेल्पलाईन नंबर-1090 सहित थाना/चौकी के हेल्पलाईन नंबरो की जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Exit mobile version