Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आगामी दीपावली व अन्य त्योहारों के दृष्टिगत हुई गोष्ठी, लोगों से सहयोग की अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 05.11.2023 को थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत द्वारा आगामी दीपावली व अन्य त्योहारों को लेकर लमगड़ा बाजार में गणमान्य व्यक्तियों तथा व्यापारियों के साथ मीटिंग की गई।

की यह अपील

इस मीटिंग के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, सभी को बताया गया कि पटाखे की दुकान लाइसेंस लेकर ही लगाएंगे तथा बाजार में वाहनों को पार्क नहीं करेंगे। त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

दी जानकारी

इसके अलावा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध एवं नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया गया तथा सभी से किराएदार का सत्यापन अवश्य कराने की अपील की गई व उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

Exit mobile version