Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वरिष्ठ अधिवक्ता केवल सती नवी बार कुमाऊँ विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य हुए निर्वाचित, दी बधाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ कुमाऊँ विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता केवल सती के नवीं बार कुमाऊँ विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई दी है।

जताई खुशी

जिस पर जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष एडवोकेट कवीन्द्र पन्त ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि केवल सती के दीर्घकालीन सामाजिक राजनीतिक अनुभव का व्यापक लाभ निश्चित रूप से कुमाऊँ विश्वविद्यालय को मिलेगा व उनका व्यापक अनुभव कुमाऊँ विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास में सहायक होगा।

Exit mobile version