Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी के जाल में फंस रहें वरिष्ठजन, पुलिस ने किया अलर्ट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।

पुलिस का जागरूकता अभियान

इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम ने ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ जनों को साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्ट,ओटीपी स्कैम,एटीएम फ्रॉड,अन्जान लिंक,फिसिंग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर बचाव के उपाय व हेल्प लाइन नं0 1930 के बारे में जानकारी दी।

Exit mobile version