Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वरिष्ठ रंगकर्मी प्रकाश बिष्ट हुए सम्मानित, मिला लोक कला साधक सम्मान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में वरिष्ठ रंगकर्मी प्रकाश बिष्ट को उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक पटियाला की ओर से सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

उन्हें यह सम्मान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने प्रदान किया। उन्हें लोक कला साधक सम्मान के साथ ढाई लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया‌ गया। उन्होंने यह पुरस्कार अपनी माता को समर्पित किया। जिनका इसी वर्ष सितंबर माह में निधन हो गया था। रंगकर्मी प्रकाश बिष्ट बीते 40 साल से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करते आ रहे है। इससे पहले भी उनको कई लोक कला सम्मान से सम्मानित किया गया है। वह उत्तराखंड के ऐसे पहले लोक कलाकार है, जिनको लोक कला साधक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है। 

जताई खुशी

उनकी इस उपलब्धि पर विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, रवि चौहान, नीरज चौहान समेत कई लोगों ने खुशी जताई है।

Exit mobile version