Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ​सीएम धामी के जन्मदिन पर ‘सेवा ही संकल्प’, भाजपा ने जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, मांगी दीर्घायु की कामना

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में आज बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा नगर मंडल अल्मोड़ा की ओर से जिला अस्पताल में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बांटें फल

इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना, फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन को जनसरोकारों से जोड़ने की इस पहल की सराहना की। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि केवल शुभकामनाएं देने के बजाय बीमारी और कठिनाई से गुजर रहे लोगों के बीच पहुंचना ज्यादा महत्वपूर्ण है। जरूरतमंदों के कठिन समय में उनके साथ खड़ा होना ही सच्चा सामाजिक दायित्व है। दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल ने कहा कि अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानना और फल देना संवेदनशीलता और आत्मीयता का परिचायक है। दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलखवाल ने कहा कि बीमारी के दौर में मरीजों और उनके परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त करना सेवा का एक महत्वपूर्ण रूप है। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति और सीएम के दीर्घायु होने की कामना की।

मरीजों ने जताया आभार

​फल वितरण के दौरान मरीजों और उनके परिजनों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के इस प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प दोहराया कि सामाजिक एवं जनहित के ऐसे कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगर निगम मेयर अजय वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, जिला महामंत्री दर्शन रावत, बिट्टू कर्नाटक, ललित लटवाल, प्रकाश बिष्ट, मनोज जोशी, हरीश कनवाल, कैलाश गुरुरानी, पंकज भाकुनी, मदन बिष्ट, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कमला तिवारी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नीरज सांगा, दीपा अधिकारी, कविता साह, जगत तिवारी, जगमोहन बिष्ट, सौरभ वर्मा, निशा बिष्ट और दिव्या जोशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version