Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सात दिवसीय गोल्ज्यू महोत्सव जारी, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में सात दिवसीय गोल्ज्यू महोत्सव का आयोजन जारी है। जिसमें रंगारंग कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति दी जा रही है।

कार्यक्रमों का आयोजन

नगर के मल्ला महल में आयोजित महोत्सव में रविवार शाम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने किया। ‌इसी क्रम में रविवार शाम महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। महिलाओं की टीमों ने झोड़ा गायन की शानदार प्रस्तुतियां दी। वहीं, स्टार नाइट में लोक गायक जितेंद्र तोमक्याल और महिपाल मेहता के सुरों ने समां बांधा। आज‌ सोमवार को महोत्सव में नृत्य नाटिका, एकल गायन प्रतियोगिता महिला-पुरुष का आयोजन हुआ। जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Exit mobile version