Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, लुढ़कने लगा तापमान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में तेजी से ठंड बढ़ने लगी है। तापमान लुढ़कने से जिला मुख्यालय और ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

ठंड में इजाफा

मिली जानकारी के अनुसार एक दिन में ही अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान चार और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर में धूप खिलने से राहत मिल रही है।

Exit mobile version