Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शर्मनाक: सात साल की मासूम के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार


अल्मोड़ा जिले में शुक्रवार को एक रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसने बाप- बेटी के पवित्र रिश्ते की गरिमा ही भूला दी। जहां एक मासूम बेटी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

जाने पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार घटना बीते गुरूवार देर रात की बताई जा रही है। जहां अल्मोड़ा तहसील के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि आरोपी पति ने पहले उसके साथ मारपीट की थी। जिस पर बचने के लिए घर से बाहर जंगल की ओर चली गयी।इसके बाद उसने अपनी सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जिसमें उसकी सास ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन उस हैवान पिता ने अपनी माँ की भी नहीं सुनी। जिसके बाद यह कुकृत्य करके पिता फरार हो गया। महिला के घर आने पर मासूम ने अपनी माँ को घटना की जानकारी दी।

महिला की शिकायत पर हुआ मुकदमा दर्ज-

जिसके बाद महिला ने शुक्रवार सुबह आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से राजस्व उपनिरीक्षक बलवंत नाथ को अपनी सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना दी। वही बच्ची को महिला अस्पताल लाया गया। जहां सूचना पर राजस्व और रेगुलर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मासूम बच्ची का मेडिकल करवाया। वही बच्ची की मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने माता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार-

इस घटना के बाद फरार चल रहे पिता को पुलिस ने शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। वही मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Exit mobile version