Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा पंहुचे शिव सिंह बिष्ट, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड सरकार के नवनियुक्त उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट के प्रथम बार अल्मोड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्किट हॉउस अल्मोड़ा में उनका भव्य स्वागत किया।

कहीं यह बात

इस मौके पर शिव सिंह बिष्ट ने कहा की वो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करे है कि उन्होंने उन्हें उनपर जो विश्वाश जाहिर किया है। वो उसपर खरे उतरेंगे। उन्होंने बताया की जो प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना पहाड़ की लाइफ लाइन योजना है। हमारे द्वारा जो छोटे गांव है उनको भी सड़क से जोड़ने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। हमें पूर्ण विश्वास है की भारत सरकार वो अनुमति हमें जल्द प्रदान करेगी। उन्होंने ने कहा विकास एक सतत प्रक्रिया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में निश्चित रूप से विकास हुआ है।

यह लोग रहें मौजूद

इस स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, कैलाश गुरुरानी, विनीत बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, रेखा आर्य, हरीश कनवाल, हिमांक शर्मा, प्रकाश बिष्ट, अजय वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद है।

Exit mobile version