अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला अस्पताल में बीते कल गुरूवार को शॉर्ट सर्किट से जनरेटर में आग लग गई।
बिजली हुई गुल
मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह नौ बजे जिला अस्पताल के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे लाइन जलने से अस्पताल में आपूर्ति ठप हो गई, इससे जांच भी प्रभावित रहीं। वही दोपहर एक बजे के करीब खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।