Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आपसी विवाद में चला दी गोलियां, छर्रे लगने से पति पत्नी और बेटा घायल, हायर सेंटर रेफर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के मंगलता में आपसी विवाद में गोलियां चलाने का मामला सामने आया है।

पुलिस में दी तहरीर

इस हादसे में छर्रे लगने से पति पत्नी और बेटा घायल हुआ है। इस संबंध में पीड़ित के भाई ने थाना धौलछीना में तहरीर दी गई है। पुलिस में दी तहरीर में बताया कि उनके छोटे आई अर्जुन सिंह व उनके पड़ोसी स्वर) नारायण सिंह के मकान की छत डालने के लिये एक बिहारी मिस्त्री को दिखाने गये थे, जब उनके भाई अर्जुन सिंह सड़क पर आये तो उनके गाँव के राजू उर्फ राजेन्द्र सिंह नेगी पुत्र स्व० दलीप सिंह द्वारा उनके भाई के साथ गाली गलैज की गई और जब इस व्यक्ति को गाली देने से मना किया गया तो वह नहीं रूका। तभी उनकी बहु दीपा देवी व भतीजा मनजीत सिंह मौके पर आये। उन्होंने भी उक्त राजेन्द्र उर्फ राजू को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह नहीं माना व गाली गलैज करता रहा। फिर इसी बीच उसने घर से अपनी बन्दूक से फायर कर दिया जिस पर उनके भाई, बहू भतीजा को छर्रे लग गये व वह घायल हो गये। जिन्हें हम मौके से तुरन्त प्राइवेट वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसियाछाना ले गये जिन्हें उपचार हेतु हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया है। यह घटना दिनांक 28/02/26 की शाम 7.30 बजे की है।

मुकदमा दर्ज

जिस पर पुलिस से उक्त व्यक्ति राजू उर्फ राजेन्द्र के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की गई है।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Exit mobile version