Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हूटर लगाकर रौब झाड़ना पड़ा भारी, पुलिस ने मौके पर उतरवाया, काटा चालान

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपदभर में “ऑपरेशन प्रहार” अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक 18.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में एसएसआई सतीश कापड़ी द्वारा कोतवाली क्षेत्र में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक वाहन में अनाधिकृत रूप से हूटर का प्रयोग करते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए वाहन से मौके पर ही हूटर उतरवाया गया तथा चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा वाहन चालक को भविष्य में इस प्रकार के नियम उल्लंघन न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

Exit mobile version