Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, झूम उठे लोग

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा पुलिस द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन मैदान में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर अजय वर्मा, जिला न्यायाधीश श्रीकांत पाण्डेय, जिलाधिकारी अंशुंल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राम जी शरण शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, आईटीबीपी लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार, एनसीसी बटालियन कर्नल विजया कुलकर्णी, दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलखवाल व गंगा बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या और पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

लोक कला और नन्हे कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

समारोह में पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली लोकनृत्य, भजन, नाटक और हास्य प्रस्तुतियां दीं। बच्चों और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन अपर उपनिरीक्षक चंद्रकला कोरंगा और महिला आरक्षी प्रियदर्शनी इंदिरा ने किया।‌ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस थानों, फायर स्टेशन और विभिन्न शाखाओं द्वारा सुंदर और आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में कड़ी टक्कर के बीच निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किए।
• ​प्रथम स्थान: यातायात पुलिस एवं पुलिस दूरसंचार अल्मोड़ा की झांकी
• ​द्वितीय स्थान: फायर स्टेशन अल्मोड़ा एवं रानीखेत की झांकी
• ​तृतीय स्थान: कोतवाली सोमेश्वर एवं थाना धौलछीना की झांकी

मध्य रात्रि में हुआ जन्मोत्सव और की पूजा-अर्चना

रात 12 बजते ही पुलिस लाइन परिसर स्थित मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। जिला न्यायाधीश श्रीकांत पाण्डेय, एसएसपी चंद्रशेखर घोडके, अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, सीओ बलवंत सिंह रावत, सीओ भावना कैंथोला, सीओ राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर और प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र समेत भारी संख्या में उपस्थित पुलिस अधिकारियों, जवानों व नागरिकों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

रहें उपस्थित

मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, जिला न्यायाधीश अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय, जिलाधिकारी अल्मोड़ा अशुंल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राम जी शरण शर्मा, आईटीबीपी लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार, एनसीसी बटालियन कर्नल विजया कुलकर्णी, अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबंस सिंह, दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलखवाल, दर्जा मंत्री गंगा बिष्ट, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख भैंसियाछाना नीमा आर्या, जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल, नगर अध्यक्ष भाजपा विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत, सीओ रानीखेत भावना कैंथोला, सीओ दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र (पुलिस लाइन अल्मोड़ा), प्रतिसार निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पांडे, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली अल्मोड़ा जानकी भंडारी सहित विभिन्न थानों के एसएचओ/एसओ एवं पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version