Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर से कलक्ट्रेट तक शटल सेवा शुरू, इतना है किराया

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कलक्ट्रेट, विकास भवन तक आवाजाही के लिए पालिका ने माल रोड शहीद तिराहे से विकास भवन तक शटल सेवा शुरू कर दी है।

शटल सेवा शुरू

इस शटल सेवा के किराए बढ़ाने जाने पर जन संगठनों ने नाराजगी जताई है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले नगर पालिका और प्रशासन की बैठक में निर्णय लिया गया कि बेस के लिए संचालित होने वाली बस को भी कलक्ट्रेट रूट पर चलाया जाएगा। जिसके बाद नगर पालिका ने इस रूट पर दो बसो का संचालन शुरू कर दिया है। गुरूवार से माल रोड पर शहीद तिराहे से शटल सेवा शुरू हो गई है। ये सेवा पांडेखोला, विकासभवन, न्यायालय, कलक्ट्रेट के लिए संचालित की जाएगी। शटल सेवा सुबह नौ से शाम पांच बजे तक संचालित होगी। बताया है कि इसके लिए यात्रियों को 30 रुपये किराया चुकाना होगा।

Exit mobile version