Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में शटल सेवा शुरू, देना होगा इतना किराया

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बड़ी संख्या में पर्यटक पंहुच रहें हैं। जिस पर जागेश्वर धाम में शनिवार से शटल सेवा शुरू हो गई है। पहले दिन वीकेंड पर 20 शटल टैक्सी का संचालन हुआ।

जाम की समस्या से मिलेगा निजात

मिली जानकारी के अनुसार पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शटल सेवा शुरू की गई है। बताया है कि इसके लिए एक श्रद्धालु को एक तरफ का 20 रुपये किराया देना होगा। साथ ही वीकेंड पर दो दिन तक 20-20 तो अन्य दिनों में 12 शटल टैक्सी संचालित होंगी। बताया कि पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए शटल टैक्सी की संख्या घटाई और बढ़ाई जा सकती है।‌ आरतोला से श्रद्धालु सिर्फ शटल टैक्सी से ही धाम तक आवाजाही करेंगे।

Exit mobile version