Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: एसआई देव सिंह राणा को मिला सम्मान, हुए एसएसबी महानिदेशक गोल्डन डिस्क पुरस्कार से सम्मानित

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के द्वाराहाट के देव सिंह राणा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

मिली जानकारी के अनुसार सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय नई दिल्ली में एक समारोह आयोजित हुआ। जिसमें एसआई देव सिंह राणा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सशस्त्र सीमा बल महानिदेशक गोल्डन डिस्क पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान एसएसबी नई दिल्ली के महानिरीक्षक छेरिंग दोरजाई ने प्रदान किया।

जताया हर्ष

द्वाराहाट के मल्ली मिरई के मूल निवासी देव सिंह ने 36 साल के कार्यकाल में देश के विभिन्न प्रांतों में अपनी सेवाएं दी। जानकारी के अनुसार उन्हें वर्ष 2010 में महानिदेशक सिल्वर डिस्क, प्रशस्ति-पत्र, वर्ष 2022 में अति उत्कृष्ट सेवा पदक सहित अन्य सम्मान मिल चुके हैं। उनका परिवार दिल्ली में रहता है।

Exit mobile version