Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय स्तर की नेटबाल प्रतियोगिता के लिए अल्मोड़ा के छह खिलाड़ी चयनित, क्षेत्र में ख़ुशी की लहर

अल्मोड़ा: जूनियर नेशनल नेटबाल चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। जिले के छह जूनियर खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड की टीम के लिए हुआ है। वहीं चंदन सिंह उत्तरांखड के कप्तान बनाए गए हैं। खिलाड़ियों के चयन पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

चंदन बने उत्तराखंड टीम के कप्तान

   24 से 29 मार्च तक हरियाणा के भिवानी में 34 वीं जूनियर नेशनल नेटबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। हरिद्वार में हुए ट्रायल में प्रदेश भर से खिलाड़ी पहुंचे। अल्मोड़ा जिला नेटबाल एसोसिएशन के सचिव दीप कमल अल्मिया ने बताया कि इसमें दो जूनियर ब्वाइज और चार जूनियर गर्ल्स खिलाड़ियों का चयन हुआ है।  जूनियर ब्वाइज में चंदन सिंह को उत्तराखंड टीम का कप्तान बनाया गया है। जूनियर वर्ग में ही आदित्य यादव का भी चयन हुआ हैं।

जूनियर गर्ल्स में चयनित नाम

जबकि जूनियर गर्ल्स में कल्पना आर्या, रिया ऐरी, कविता गैड़ा, रवीना आर्या का चयन हुआ है।

क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल

खिलाड़ियों के चयन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक, राजेंद्र सिंह राणा, प्रदीप जोशी आदि ने खुशी जताई।

Exit mobile version