Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: डाॅ शमशेर सिंह बिष्ट की छठी पुण्यतिथि, जीवन के संघर्षों पर डाला प्रकाश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में डाॅ शमशेर सिंह बिष्ट की छठी पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई।

छठी पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन

इस मौके पर डाॅ शमशेर सिंह बिष्ट के जीवन पर  प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता अतुल सती ने कहा कि उत्तराखण्ड का समग्र विकास के लिये कैसी नीतिया हो, इस पर शमशेर सिंह बिष्ट आजीवन संघर्ष करते रहे। राज्य तो बना पर नीतियां पहाड़ के अनुरूप नही बनी। पहाड़ मे जनकेन्द्रित योजनाये बनी। इसके लिये राज्य आन्दोलन चला। लेकिन वर्तमान मे इसके विपरीत कार्य हुए। वर्तमान मे जो परियोजनाये बन रही है, उसका नमुना उत्तरकाशी में दबे हुए मजदूरो को निकालने की प्रक्रिया हम देख चुके है। उन्होने कहा कि श्रीनगर में रेलवे स्टेशन बन रहा है वह कभी भी बह सकता है। पहाड़ मे जो सुरंग बन रहे है वह पहाड़ो को हिला रहा है‌। सड़क चौडीकरण में भी कई स्थानो मे भूस्खलन हो रहे है। अब आल वेदर रोड मे 146 स्थानो मे भू स्खलन हो रहा। जोशीमठ में भूमिधारण क्षमता बढ गई।

जन आंदोलनों पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवती बिष्ट ने की तथा संचालन दयाकृष्ण काण्डपाल ने किया। शमशेर स्मृति समारोह का शुभारम्भ जनगीतो से हुआ।एड.जगत रौतेला ने वाहिनी के जनआन्दोलनों पर प्रकाश डाला।

हिमालय के संघर्षों से अपने आप को आजीवन जोड़े रखा- विधायक मनोज तिवारी

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि एक जुझारु छात्र नेता के रूप मे उन्होंने अपने जीवन का शुभारम्भ किया। जिन्होंने हिमालय के संघर्षों से अपने आप को आजीवन जोड़े रखा। वे आजीवन  मार्गदर्शन देते रहे। उत्तराखण्ड के जनसंघषों को वे गति देते रहे।

रहें मौजूद

इस अवसर पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूरन चन्द्र तिवारी , जगबहादुर थापा, बिशन दक्त जोशी, अजय मेहता , भावना जोशी , आशिस जोशी बी डी एस नेगी , हर्षिता जोशी शिवदत्त पाण्डे , संजय पाण्डे , एड जमन सिंह बिष्ट , दिवान धुोला , हयात सिंह रावत , अजय मित्र सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।

Exit mobile version