Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ पर जिला न्यायालय में आयोजित हुआ कौशल विकास सत्र, युवाओं को सिखाए आत्मनिर्भरता के गुर

अल्मोड़ा: “विश्व युवा कौशल दिवस” के विशेष अवसर पर आज जिला न्यायालय सभागार, अल्मोड़ा में युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए एक विशेष “कौशल विकास सत्र” (कार्यशाला) का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का आयोजन

यह कार्यशाला उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अल्मोड़ा) श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कार्यक्रम का समन्वय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह तथा राजकीय औद्योगिक संस्थान (ITI), अल्मोड़ा के सहयोग से किया गया। प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह ने उपस्थित अधिकार मित्रों को आधुनिक युग की मांग के अनुसार डिजिटल सेवाओं, डिजिटल मार्केटिंग, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और ऑनलाइन व साइबर सुरक्षा के महत्व से परिचित कराया। जिसमें आई.टी.आई. अल्मोड़ा के तकनीकी विशेषज्ञ नवीन कुमार एवं ललित सिंह ने युवाओं को विभिन्न तकनीकी व व्यावसायिक क्षेत्रों की बारीकियों के बारे में बताया। विशेषज्ञों द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, जीवन कौशल, स्वरोजगार, उद्यमिता और व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर बहुमूल्य टिप्स दिए गए, ताकि वे भविष्य में नए अवसरों का लाभ उठा सकें।

Exit mobile version