Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिले में लगने लगे स्मार्ट मीटर, बिजली चोरी पर रोक लगाने में मिलेगी मदद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में स्मार्ट मीटर लगने शुरू हो गये है।

स्मार्ट मीटर लगने शुरू

मिली जानकारी के अनुसार ऊर्जा निगम की ओर से अल्मोड़ा के 20 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। जिसमें पुराने मीटरों को निकालकर स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए शुरूआत कोसी सबस्टेशन से की गई। ऊर्जा निगम का दावा है कि इन स्मार्ट मीटरों के लगने से बिजली चोरी पर रोक लगाने में भी मदद मिलेगी। साथ ही उपभोक्ता को बिल जमा करने में प्रीपेड और पोस्टपेड दो माध्यमों के चयन की भी सुविधा मिलेगी।

Exit mobile version