Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: घरों में जल्द लगेंगे स्मार्ट मीटर, ऊर्जा निगम को मिलेगी यह सुविधा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में उर्जा निगम द्वारा जल्द ही घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

बिजली चोरी पर रोक लगाने में मिलेगी मदद

मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। जिसके बाद इन स्मार्ट मीटरों से बिजली चोरी करने वालों को पकड़ना आसान होगा। इससे निगम को बिजली चोरी पर रोक लगाने में आसानी होगी। बताया कि अगर कोई उपभोक्ता बिजली चोरी करता है या मीटर में कोई गड़बड़ करता है तो उसकी पूरी जानकारी निगम को मिल जाएगी। इन मीटरों के माध्यम से लोड का पूरा डाटा निगम के पास मौजूद रहेगा।

Exit mobile version