Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शहीद लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी की अमर यादों में महका ‘स्मृति वन’, ग्रामीणों और UKD ने किया वृक्षारोपण

अल्मोड़ा: आज 12 जुलाई को ग्राम सभा मटेला में वीर सपूत शहीद लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी को एक अनूठी और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जास पर शहीद की स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिए ‘एक पौधा, एक श्रद्धांजलि; एक वृक्ष, एक अमर स्मृति’ के संकल्प के साथ ‘स्मृति वन’ का शुभारंभ किया गया।‌ इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन शहीद लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी के माता-पिता और परिजनों द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया। इस अवसर पर शहीद के माता-पिता ने भावुक होते हुए अपने बेटे की याद में किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए संपूर्ण ग्राम सभा और आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

सामूहिक सहभागिता से सजा स्मृति वन

स्मृति वन के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कविता बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, पंकज बिष्ट और राहुल बिष्ट के साथ-साथ उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के नरेंद्र सिंह बिष्ट ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी संख्या में पौधे रोपे गए, जो भविष्य में एक घने वन के रूप में शहीद वीरेश्वर गोस्वामी की वीरता की गाथा कहेंगे। यह ‘स्मृति वन’ न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को शहीद लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी के बलिदान की निरंतर याद दिलाता रहेगा।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर दिनेश जोशी: जिला अध्यक्ष, रघुवर सिंह भाकुनी: युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, दीपा जोशी: महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, त्रिलोक सिंह लटवाल: केंद्रीय मंत्री, अन्य गणमान्य में पान सिंह लटवाल, रवि नेगी, नीरज मेहता और ग्राम सभा मटेला के समस्त नागरिक उपस्थित रहें।

Exit mobile version