Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पिकअप में भर कर ले जा रहे 120 टिन अवैध लीसे के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा वन संपदा की अवैध तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम मे थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.11.2025 को थाना गेट पर बैरियर लगाकर आने जाने वालों वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक पिकअप वाहन संख्या-UK01-CA-1134 को चेक किया गया तो अवैध लीसे से भरे 120 टिन के कनस्तर बरामद हुए। जिसके बाद चालक रमेश चन्द्र आर्या उम्र 40 वर्ष पुत्र किशन चन्द्र आर्या निवासी काभड़ी पोस्ट दन्या जनपद अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर थाना दन्या में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0- 29/2025 धारा 26/42 भारतीय वन अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है एवं पिकअप को सीज किया गया। तस्करी में संलिप्तों के बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है।

दन्या पुलिस टीम रहीं शामिल

1- अपर उ0नि0 चन्द्र सिंह
2- कानि0 जगत सिंह
3- कानि दीवान सिंह

Exit mobile version