Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: खाना बना रही महिला को सांप ने डंसा, उपचार के दौरान मौत

अल्मोड़ा जिले की रानीखेत की एक महिला को सांप ने डस लिया। जिससे महिला की मौत हो गई।

महिला को सांप ने काटा

मिली जानकारी के अनुसार रानीखेत के विशालकोट निवासी 35 वर्षीय ज्योत्सना देवी पत्नी सुंदर सिंह सात अगस्त को रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान सांप ने उनके पैर में डस लिया। जिसके बाद परिजन उन्हें अल्मोड़ा लेकर एसटीएच पहुंचे। यहां सोमवार की सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। दरअसल बरसात का मौसम चल रहा है। जिसमें सर्पदंश की घटनाएं भी सामने आती हैं।

Exit mobile version