Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सेवा निधि के कार्यालय में घुसा सांप, मची अफरातफरी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज जाखन देवी स्थित सेवा निधि के कार्यालय में एक धामिन प्रजाति का सांप घुस गया जिसकी सूचना वहां के कर्मचारियों द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू को दी गई।

दिया धन्यवाद

इसके बाद भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू द्वारा वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम से संपर्क किया गया तथा मौके पर अमित साह मोनू, वन दरोगा इंद्रा मर्तोलिया,विमला देवी वन बीट अधिकारी पहुंचे एवं सांप का सफल रेस्क्यू कर उसे जंगलों में छोड़ दिया गया। इस रेस्क्यू के उपरांत नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू ने वन विभाग की महिला कर्मचारियों वन दरोगा इंद्रा मर्तोलिया वन बीट अधिकारी विमला देवी की सराहना की एवं उनका धन्यवाद भी दिया।

जनहित के कार्यों में लगातार सक्रिय हैं अमित साह मोनू

विदित हो कि जनहित के कार्यों में भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू लगातार सक्रिय रहते हैं। पिछले 5 सालों में अमित साह मोनू लोगों के घरों में निकले लगभग दो दर्जन से अधिक सांपों का रिस्क्यू कर चुके हैं।इसके साथ ही लगातार क्षेत्र वासियों की सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य समस्याओं को भी लगातार धरातल पर उठाने का कार्य उनके द्वारा किया जाता है।

Exit mobile version