Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जय माँ विंध्यवासिनी के तत्वाधान में स्नूकर प्रतियोगिता का सफल आयोजन, सुमित और अदनान बने विजेता

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में’ जय माँ विंध्यवासिनी’ के तत्वाधान में आयोजित स्नूकर प्रतियोगिता का भव्य और सफल समापन हो गया है।

प्रतियोगिता का समापन

इस खेल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना था।‌खेल भावना के साथ शुरू हुई इस प्रतियोगिता का आधिकारिक शुभारंभ क्षेत्र के नगर निगम महापौर अजय वर्मा व‌ कई प्रतिष्ठित और मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से किंशुक भसीन, पीयूष, हिमांशु साह, मज्जू पवार, रिंकू सिंह और विनीत बंसल आदि उपस्थित रहे। इन सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
​कड़े मुकाबले में सुमित और अदनान ने मारी बाजी

​प्रतियोगिता के दौरान कई रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिले, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। शानदार प्रदर्शन करते हुए सुमित और अदनान प्रतियोगिता के प्रथम विजेता बने। विजेताओं की इस शानदार जीत पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस पूरी प्रतियोगिता और कार्यक्रम का सफल संचालन पार्षद विकास कुमार (पिंकी) द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

रहे उपस्थित

​इस सफल आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों के साथ-साथ कई स्थानीय नागरिक और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इनमें अजय पाल, कृष्ण पाल, अहसान, पार्षद विकास कुमार (पिंकी), देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, नितिन, विनीत गुप्ता, विकास कुमार, गिरधारी, नितिन गुप्ता,सुधीर गुप्ता (पिंटू), नासीर, मोंटू, नितेश पाठक, फिरोज, आशीष आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version