अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बीते कल रविवार को नीट-यूजी की परीक्षा आयोजित हुई।
कुल 508 परीक्षार्थी थे पंजीकृत
जिसमे रानीखेत और द्वाराहाट में बने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न हुई। जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में दोनों जगहों पर कुल 508 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 478 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। द्वाराहाट में कुल 240 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 224 ने परीक्षा दी। वहीं रानीखेत में बने नीट-यूजी परीक्षा केंद्र में कुल 268 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इस केंद्र में 254 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल तैनात रहीं।