Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जीआईसी चौड़ाआनुली में प्रवक्ताओं के इतने पद रिक्त

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के लमगड़ा विकासखंड के अंतर्गत जीआईसी चौड़ाआनुली में प्रवक्ताओं के कुछ पद रिक्त है।

इतने पद रिक्त

मिली जानकारी के अनुसार जीआईसी में प्रवक्ताओं के नौ पद सृजित हैं, जिसके सापेक्ष अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, संस्कृत विषय के प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं। इस संबंध में मुख्य शिक्षाधिकारी अल्मोड़ा, अंबा दत्त बलोदी ने बताया कि विद्यालय में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों की जानकारी निदेशालय को भेजी है। वहीं अभी अतिथि प्रवक्ता तैनात किए गए हैं।

Exit mobile version