Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जीआईसी नैनी चौगर्खा में शिक्षकों के इतने पद खाली, अभिभावकों ने दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के जीआईसी नैनी चौगर्खा में प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों के नौ पद खाली हैं।

आठ पद रिक्त

जिस पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई है। मिली जानकारी के अनुसार हिंदी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, गणित, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र विषयों में नियमित प्रवक्ता नहीं है। एलटी संवर्ग में कला विषय का पद रिक्त है। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रहीं हैं।

आंदोलन की चेतावनी

जिस पर अभिभावकों के शिष्टमंडल ने शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर सीईओ को ज्ञापन दिया। साथ ही 15 दिन के भीतर तैनाती न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

Exit mobile version