Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बारिश से बंद हुई इतनी सड़कें, यातायात बाधित, लोग परेशान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बारिश का दौर जारी है। कभी बारिश तो कभी हल्की सी उमस भरी धूप का दौर जारी है।

छह सड़कें हुई बंद

वहीं बारिश के बाद कुछ ग्रामीण सड़कें बंद है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को राज्य राजमार्ग अल्मोड़ा-सेराघाट बेरीनाग पर मलबा आने से आधे घंटे से भी अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। हालांकि जेसीबी की मदद से आधे घंटे बाद यातायात सुचारू कर दिया गया। साथ ही ग्रामीण सड़कों सौंधार-पनुवाढोकन, पंतगांव-सिमलधार, मंगलता-त्रिनेली, भांगादेवली-मेरगांव, चलमोड़ीगाड़ा-कलौटा पर भी मलबा आने से आवाजाही बंद रहीं। बंद पड़े राज्य राजमार्ग खैरना-रानीखेत-रामनगर पर अभी भी यातायात सुचारू नहीं हुआ है।

Exit mobile version