अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना की कल चार अगस्त को 116वीं जयंती एसएसजे विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाई जाएगी।
एसएसजे विश्वविद्यालय में आयोजित होगा समारोह
मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में बागेश्वर के दो शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर जीना जी अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वाले आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट के प्रधानाध्यापक केडी शर्मा तथा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा बागेश्वर के प्रधानाचार्य अव्वल सिंह तोपाल को जीना जी अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं में उत्तम अंक अर्जित करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सार्वजनिक अभिनंदन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।