Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे हुए सम्मानित, चिकित्सा क्षेत्र में उनके अनुकरणीय कार्य के लिए मिला यह सम्मान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के द्वितीय वर्ष के वार्षिक अधिवेशन में समाजसेवी संजय पाण्डे को सम्मानित किया गया।

किया गया सम्मानित

उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में उनके अनुकरणीय कार्य के लिए विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। संजय पाण्डे ने कॉलेज की अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए सीटी स्कैन, एम.आर.आई और ब्लड बैंक के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस समारोह का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. चंद्र प्रकाश भैंसोड़ा के नेतृत्व में किया गया। जिसमें कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

अच्छे डॉक्टर बनने के लिए सबसे पहले मानवता का गुण विकसित करना बेहद‌ जरूरी- संजय पांडे

संजय पांडे ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “आप सभी देश का भविष्य हैं। एक अच्छे डॉक्टर बनने के लिए सबसे पहले मानवता का गुण विकसित करना आवश्यक है। अपने गुरुजनों का आदर करना न भूलें, क्योंकि वे आपके मार्गदर्शक हैं।” उन्होंने आगे कहा कि छात्रों को सीनियर साथियों से मार्गदर्शन लेना चाहिए और चिकित्सा क्षेत्र में उन्नति के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रो. भैंसोड़ा के नेतृत्व में कॉलेज की प्रगति की सराहना की और सभी डॉक्टरों के प्रयासों का आभार व्यक्त किया। संजय पाण्डे का यह सम्मान न केवल उनके कार्यों की स्वीकृति है, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर प्रो. अरविंद कुमार सिंह, प्रो. उमा पड़लिया, प्रो. अनिल पाण्डे और सामाजिक कार्यकर्ता आशीष जोशी भी उपस्थित रहें ।

Exit mobile version