Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 10 दिसम्बर तक सोमेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग रहेगा बंद, नहीं होगी आवाजाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोमेश्वर में डामरीकरण का काम चल रहा है।

आवाजाही बंद

इस कार्य के चलते सोमेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर सोमवार से आवाजाही बंद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि डामरीकरण का काम पूरा होने के बाद सड़क खोली जाएगी। इस संबंध में एसडीएम सदर जयवर्धन शर्मा ने बताया कि सोमेश्वर से गिरेछीना के बीच सोमवार से डामरीकरण शुरू हो गया है। ऐसे में आगामी 10 दिसंबर तक इस सड़क पर सुबह 10 से शाम तीन बजे तक सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बताया कि वैकल्पिक मार्ग के रूप में सोमेश्वर-कौसानी राजमार्ग का उपयोग किया जा सकता है।

Exit mobile version