पुलिस द्वारा लगातार लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद भी कुछ लोग नशे का सेवन कर रहे हैं। वही दिनांक 01.11.2021 को उ0नि0 राजेन्द्र कुमार ने दौराने चैकिंग वाहन संख्या UK04CB-3123 कैंटर को चैक करने पर चालक कैलाश सिंह पुत्र खेम सिंह निवासी फूलचौड़ हल्द्वानी नैनीताल को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया।
वाहन किया सीज-
वही चालक को अन्तर्गत मोटर वाहन अधिनियम गिरफ्तार कर तथा उपरोक्त वाहन को सीज कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। साथ ही चालक के डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की गयी।
शराब पीकर उत्पात मचाने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार-
इसी क्रम में दिनांक 01.11.2021 को शराब के नशे में हुड़दंग करने पर सोमेश्वर पुलिस द्वारा संजय कुमार पुत्र बंशीधर निवासी ग्राम माला को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
1 thought on “अल्मोड़ा: सोमेश्वर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, वाहन किया सीज”
Comments are closed.