Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बैटरी चोरी गिरोह पर सोमेश्वर पुलिस ने किया गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत

विगत माह थाना सोमेश्वर व थाना लमगड़ा से  जिओ मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी कर जनपद में दहशत फैलाने वाले शातिर चोर गिरोह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर सोमेश्वर पुलिस द्वारा पातलीबगड़ क्षेत्र से चोरी की गई बैटरियों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
इस प्रकार के आपराधिक गिरोहों पर सख़्ती से अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी द्वारा गिरोह के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 28/22 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत थाना सोमेश्वर में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

तीनों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही

     बताते चलें कि अभियुक्तों में शिवम् मौर्य पुत्र अशोक मौर्य निवासी काशीपुर, उमेश गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता निवासी बरेली उप्र, दिलीप कश्यप पुत्र अशोक कश्यप निवासी बरेली के नाम सम्मिलित हैं। इन तीनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 379/411 आईपीसी के तहत थाना सोमेश्वर में 2 मुकदमे दर्ज हैं। थाना लमगड़ा और पटवारी क्षेत्र कालसी देहरादून में भी इनके खिलाफ एक-एक मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने तीनों के ऊपर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की है।

Exit mobile version