Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जल्द महाविद्यालय भतरौंजखान को मिलेगा अपना भवन, इतने लाख की आएगी लागत, हुआ भूमि पूजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के भतरौंजखान में क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने भवन निर्माण को भूमि पूजन कर इसका शुभारंभ किया।

जल्द तैयार होगा भवन

जिसके लिए 546.39 लाख की लागत से भवन का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर विधायक डॉ. नैनवाल ने कहा कि शीघ्र ही महाविद्यालय भतरौंजखान का अपना भवन बनकर तैयार होगा। जिसे समस्त क्षेत्र मे उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षा का लाभ मिलेगा।

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सक्सेना, केतकी तारा कुमैय्या, नंदन नेगी, रमेश वर्मा, सूणी रणजीत, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप पंत, भगवत नेगी, हरीश नैनवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version