Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जल्द एसएसजे विवि के विद्यार्थियों को मिलेगी इतने लाख रुपये की नई पुस्तकों की सौगात, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए जरूरी जानकारी है।

विद्यार्थियों की पुस्तकों की परेशानी होगी दूर

जानकारी के अनुसार सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं को जल्द 70 लाख रुपये की नई पुस्तको की सौगात मिलेगी। जिसमे अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत परिसर के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। इसके लिए शासन से विश्वविद्यालय को पुस्तकों की खरीद के लिए बजट अवमुक्त हो चुका है। जिसमे विवि प्रबंधन ने सभी विभागों के पाठ्यक्रम की पुस्तकों का चयन कर लिया है। अब बजट जारी होने से पुस्तकालयों में किताबों का संकट दूर होने की उम्मीद है।

Exit mobile version