अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है । अल्मोड़ा के किसानों को अब सफेद मडुवे की फसल मिलेगी। इसके लिए कृषि विभाग को इस नई प्रजाति को किसानों के खेतों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।
सफेद मडुवे की फसल
मिली जानकारी के अनुसार यह पहली बार होगा जब किसानों के खेतों में सफेद मडुवे की फसल लहलहाएगी।
विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएस) ने सफेद मडुए की नई किस्म वीएल 382 विकसित की है। इसकी फसल भी जल्द तैयार हो जाती है। जानकारी के अनुसार विभाग ने धौलादेवी ब्लॉक में रीप परियोजना के तहत डसीली गांव में .8 हेक्टेयर में आठ किलो वीएल 382 सफेद मडुए का बीज बोया है। अभी इससे केवल बीज तैयार किया जाएगा। फसल पकने पर समूह के माध्यम से बीज को किसान को उपलब्ध कराया जाएगा। बीज उत्पादन के लिए विभाग ने किसानों को सफेद मडुवे का बीच निशुल्क उपलब्ध कराया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इसमें काले मडुए से अधिक प्रोटीन और कैल्शियम पाए जाते हैं।