Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पर्यटकों में सफारी के बढ़ते रोमांच को देखते हुए खास पहल, मोहान ईको टूरिज्म जोन में अब ऐसे होगी जंगल सफारी, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में मोहान ईको टूरिज्म जोन में अब पर्यटकों को अब जंगल सफारी के लिए ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी।

ऑनलाइन बुकिंग से होगी जंगल सफारी

मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग ने यह पहल की है। इससे पहले ही सीट बुक होने से पर्यटक सफारी में बैठकर बाघ, हाथी, भालू, तेंदुए आदि वन्यजीवों के नजदीक से दीदार कर सकेंगे। अभी तक कई बार जंगल सफारी नहीं मिलने से पर्यटकों को अगले दिन का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अब वन विभाग ने पर्यटकों को सफारी में सीट बुक करने की ऑनलाइन सुविधा दी है। इससे आसानी से सीट उपलब्ध हो जाएगी। यह पर्यटन जोन विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के लैंडस्केप से सटा हुआ है। यह अल्मोड़ा वन प्रभाग का पहला पर्यटन जोन है।

Exit mobile version