Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सिमतोला ईको पार्क में खास पहल की शुरुआत, पर्यटकों की सुविधाओं के लिए खुलेंगे कैंटीन, महिला समूह करेंगी संचालन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में वन विभाग सिमतोला ईको पार्क में खास पहल की शुरुआत करने वाला है।

कैंटीन का होगा संचालन

जानकारी के अनुसार सिमतोला ईको पार्क में पर्यटकों को लुभाने के लिए वन विभाग अब महिलाओं को कैंटीन की सुविधा देगा। जिससे यहां पर्यटकों की सुविधाओं का विस्तार होगा तो जिले में पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। साथ ही महिला समूह की महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके लिए वन विभाग जल्द पर्यटकों के लिए पार्क में कैंटीन संचालित करेगा। सिमतोला ईको पार्क में कैंटीन संचालित करने की जिम्मेदारी महिला समूह को दी जाएगी।

Exit mobile version