Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हर घर नल-जल योजनाओं की प्रगति में लाए तेजी, लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करें निस्तारित- डीएम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। यह बैठक जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक का आयोजन

यह बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के आवश्यक मरम्मत कार्य समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही हर घर नल-जल योजनाओं की प्रगति तेज की जाए तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।

दिए यह निर्देश

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की गतिविधियों को प्रभावी रूप से लागू किया जाए। जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों में वन भूमि हस्तांतरण होना है, उनमें वन विभाग के साथ समन्वय करते हुए, निर्धारित रूप में प्रक्रिया संपन्न की जाए तथा कार्यों को पूर्ण करें। बैठक में विभाग ने जानकारी दी है कि प्रथम फेस के सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं, द्वितीय फेस के कुछ कार्य अपूर्ण हैं, जो निर्माणाधीन स्थिति में हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मिशन मोड में कार्य किए जाएं। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिन कार्यों के संशोधित आगणन प्राप्त हुए हैं, उनके लिए एक एक मजिस्ट्रेट तैनात किया जाएगा तथा उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

पेयजल स्रोतों का संरक्षण जरूरी

जिलाधिकारी ने कहा कि पेयजल स्रोतों के संरक्षण, जल गुणवत्ता परीक्षण और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जाए। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियानों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि जनपद में स्वच्छता की स्थिति और बेहतर हो सके।

रहें मौजूद

इस बैठक में सीडीओ रामजी शरण शर्मा, डीडीओ एसके पंत आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version