Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बुरांश सोसाइटी की ओर से महिलाओं को दिया गया मसाला, पापड़, मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। बुरांश सोसाइटी की ओर से लमगड़ा ब्लाॅक के कालाडुंगरा में आयोजित महिला सशक्तीकरण जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को मसाला, पापड़, मोमबत्ती उद्योग स्थापित करने की जानकारी दी गई। इस मौके पर मां बाराही स्वयं सहायता समूह और ईष्ट देवता स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया।

महिलाएं समूहों से जुड़कर सामूहिक रूप से उद्योग कर सकती हैं स्थापित

मुख्य वक्ता इंटरनल प्रोफेशनल रिसोर्स पर्सन हेमा रावत ने कहा कि महिलाएं घरेलू काम के साथ ही स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। कहा कि महिलाएं समूहों से जुड़कर सामूहिक रूप से उद्योग स्थापित कर सकती हैं। कार्यक्रम प्रभारी रेनू धानक ने महिलाओं को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया। बैंक सखी वैशाली ने संगठन स्वयं सहायता समूह के गठन की प्रक्रिया के बारे में बताया।

मौजूद रहीं

इस मौके पर राधा पटवाल, बिमला बिष्ट, भागीरथी देवी, गीता पटवाल, पुष्पा आर्या, नीमा पटवाल, चम्पा पटवाल, अंजू पटवाल आदि मौजूद रहीं।

Exit mobile version