अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 29/08/2025 को वार्षिक स्पोटर्स डे के अवसर पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के 24 यूके बालिका वाहिनी की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ ममता पंत के निर्देशन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
जिसमें खेल की शुरुआत कैडेट्स द्वारा खो -खो से की गई। जिसमे सभी ने अनुशासन और तालमेल का अद्भुत प्रदर्शन किया। इसके बाद बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बैडमिंटन में एसयूओ सोनी राणा ने प्रथम स्थान व कैडेट भावना गोस्वामी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैडेट संगीता आर्या,कैडेट आकांक्षा ,कैडेट ज्योति जोशी, कैडेट पायल तिवारी ने खो – खो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।